Tuesday, 6 May 2014
Tuesday, 29 April 2014
राजीव सूरी बने नोकिया के प्रमुख
राजीव सूरी
फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी नोकिया ने भारतीय मूल के राजीव सूरी को अपना अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी बनाया है.इससे पहले 46 वर्षीय सूरी नोकिया साल्यूशंस एंड नेटवर्क्स (एनएसएन) का नेतृत्व कर रहे थे. जो नोकिया समूह की नेटवर्क उपकरण बनाने वाली इकाई थी. उल्लेखनीय है कि कंपनी ने अपना हैंडसेट कारोबार 7.2 अरब डॉलर में साफ्टवेयर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को बेच दिया है. वह स्टीफन एलॉप की जगह लेंगे जो माइक्रोसाफ्ट में उपाध्यक्ष के पद पर लौट गए हैं. इसके अलावा अंतरिम मुख्य कार्यकारी का कार्यभार संभाल रहे रिस्तो सिलास्मा एक मई से नोकिया के निदेशक मंडल के अध्यक्ष की भूमिका पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे.
नोकिया के निदेशक मंडल के अध्यक्ष सिलासमा ने कहा कि नोकिया के निदेशक मंडल को भरोसा है कि राजीव कंपनी को आगे ले जाने के लिए सही व्यक्ति हैं. उन्होंने रणनीतिक स्पष्टता लाने की क्षमता, नवप्रवर्तन व वृद्धि को आगे बढ़ाने, अनुशासित कार्यान्वयन आदि में अपनी क्षमता प्रदर्शित की है.

Monday, 28 April 2014
Tuesday, 15 April 2014
Saturday, 15 March 2014
Subscribe to:
Posts (Atom)

_edited.jpg)

20121008_113122.jpg)
IMG_20130424_113906.jpg)