Friday, 9 May 2014

जाब राज्य में लोकसभा चुनाव लड़ रहे पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 234 है

फरीदकोट। पूरे पंजाब राज्य में लोकसभा चुनाव लड़ रहे पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 234 है जबकि चुनाव में खड़ी महिला प्रत्याशियों की संख्या मात्र 19 है और फरीदकोट (सु) ऐसा संसदीय क्षेत्र है जहां से शिरोमणि अकाली दल की वर्तमान सांसद परमजीत कौर गुलशन सहित पांच महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। दिलचस्प बात यह है कि कुल तीन महिला प्रत्याशियों के नाम परमजीत हैं।

Tuesday, 6 May 2014

राजमोहन गांधी

FILE
महात्मा गांधी के पोते और आम आदमी पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्‍य राजमोहन गांधी का जन्‍म 1935 में हुआ था। वे गांधीजी के सबसे छोटे पुत्र देवदास गांधी के पुत्र हैं। 

राजमोहन की पत्‍नी का नाम उषा गांधी हैं। उनके पुत्र का नाम देवदत्‍त व पुत्री का नाम सुप्रिया है। राजमोहन अमेरिका की इलिनॉइस यूनिवर्सिटी में दक्षिण एशिया और मध्‍य-पूर्वी अध्‍ययन केंद्र में रिसर्च प्रोफेसर हैं। 

उनकी कई पुस्‍तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें विशेष रूप से दक्षिण एशिया के इतिहास और सामाजिक गतिविधियों के विषय हैं। 1990 में उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र के मानवाधिकार आयोग के जेनेवा सम्‍मेलन में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया था। राजमोहन 1990 से 1992 तक राज्‍यसभा के सदस्‍य रह चुके हैं। 

1989 में उन्‍होंने राजीव गांधी के विरुद्ध अमेठी से चुनाव लड़ा, पंरतु विफल रहे। 21 फरवरी 2014 को उन्‍होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया और लोकसभा चुनाव 2014 में वे पूर्वी दिल्‍ली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

जय अम्बे गौरी मैया

FILE

जय अम्बे गौरी मैया जय मंगल मूर्ति ।
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥टेक॥
मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥जय॥
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॥जय॥
केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी ।
सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी ॥जय॥
कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति ॥जय॥
शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥जय॥
चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू।
बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू ॥जय॥
भुजा चार अति शोभित खड्ग खप्परधारी।
मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥जय॥
कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती ।
श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥जय॥
श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै ।

Dr Kailash Yadav Nanded On Darpan Din 2014 with Dr.Deepak Shinded, Manisha Mhaiskar and Others


Dr Kailash Yadav On "Darpan Din" Celebration 2014 SRTMU Nanded.


Dr.Kailash Yadav Memory of Rajasthan SUNHARE PAL